प्लांट मे काम कम होने पर अक्सर मै सरकारी बाबु की तरह उंघने का काम छोडकर अपनी यादो को टटोलने का काम करता हुँ। इन्ही यादो को टटोलकर मैने एक पोस्ट राजिम कुंभ पर तैय्यार की थी जिस दिन मैने इसे पोस्ट करना चाहा उसी दिन संजीत जी ने यह खबर सुना दी कि सावधान बॄजमोहन अग्रवाल भी ब्लागींग मे आ जमे है । इतना सुनते ही इस छ्त्तीसगढी की मुखरता तत्काल मौन हो गयी फ़िर अनिल जी को याद करके उनकी हिम्मत के सदके हमने ये पोस्ट ठेल दी है ।पुरा का पुरा सच है॥वैसे भी जिसके पास साहस ना हो उसे लेखन,राजनिति और धर्म विथीका मे कदम नही रखना चाहिये ।
राजिम कुंभ" -आँखो देखी
एक राजा था ।अनेक मंत्री थे।छोटा सा राज्य था ।राज्य की सत्ता राजा के हाथो मे थी।
एक दिन राजा को सनक चढी कि क्यो ना राजिम कुंभ का आयोजन किया जाये?फ़ुर्ती के साथ मंत्रीमंडल की बैठक ली गयी ,राजा ने अपनी राजिम कुंभ की इच्छा जाहिर की ,सभी मंत्रीयो ने वाहवाही के पुल बांधने के साथ हामी भर दी।उनकी अदृश्य दुम हिलने लगी जिसे राजा के दिव्य चक्षुओ ने देख लिया फ़िर राजा ने सभी की पीठ थपथपायी।
रातो रात राज्य मे ढिंढोरा पिट दिया गया ।राजिम कुंभ नामक एक अनुठे, नवीन लोकोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।मैने जैसे ही कुंभ की आवज सुनी तुरंत यह खबर मेरे मित्र के कानो मे ठेल दी उसने मुझे आश्चर्य भरी नजरो से देखा !!और कहने लगा यह कुंभ तो धन्वंतरी की गलती का परिणाम है उसने अमृत की चार बुंदे जहा-जहा छलकायी वही कुंभ का आयोजन होता है इसमे राजिम का नाम कब से जुड गया । मैने कहा आज ही ।
उसने प्रतिप्रश्न किया "फ़िर राजिम लोचन महोत्सव का क्या?"।
मैने कहा यार तुम भी निहायत ही भोंदु हो यह "इस राजिमलोचन महोत्सव ही की प्लास्टीक सर्जरी कर के उसे राजिमकुंभ का चेहरा दिया जा रहा है ।
पर सर्जरी के लिये तो डाक्टर की आवश्यकता होगी?उसने दुसरा प्रश्न दागा।
मैने कहा-अपने राजा डाक्टर नही है क्या ,विशुद्ध आयुर्वेदाचार्य है ,देखना इस प्राचीन विद्या का उपयोग कर कैसे राजिमलोचन महोत्सव को राजिम कुंभ मे बदलते है।
उसने फ़िर अगला प्रश्न दागा -आयोजन होना कठिन है क्योकि इस आयोजन मे साधु-संत तो आने से रहे ,तुम तो जानते हो साधु संत तो शास्त्र सम्मत चलते है और शास्त्रो मे राजिमकुंभ का वर्णन नही है इसिलिये वो इस कुंभ मे भाग नही लेंगे।
मैने मुस्कराते हुये कहा -लगता है तुम्हे घर से बाहर की कोई खबर ही नही रहती ।राजा हरे लाल नोटो का बंडल लेकर साधुओ के पास गये थे उन्होने इस माया को लात मार दी पर शायद लात ठीक से लगी नही इसिलिये सारे नोट जाकर साधु के कमंडल मे गिर गये ।फ़िर क्या हुआ मेरे मित्र ने उत्सुक होकर पुछा । फ़िर चमत्कार हुआ !कमंडल से आकाशवाणी हुयी कि साधु राजा के साथ जाकर राजिम कुंभ का अनुष्ठान करे उपयुक्त तिथी मे वहा अमृत वर्षा होगी ।अब मेरे मित्र के प्रश्न समाप्त हो गये थे उसने मुझे कुछ देर एकटक देखा फ़िर कहा- तो राजिम कुंभ देखने चलेंगे ! मैने कहा अवश्य चलेंगे ।
नियततिथी पर राजिम कुंभ चालु हो गया मै और मेरे मित्र सजधज कर रजिम कुंभ की ओर चल पडे मैने मित्र से पुछा सबसे पहले क्या देखने की ईच्छा है ,उसने कहा जिस कुंभ के कारण इतना हो हल्ला है चलो उसी कुंभ के दर्शन कर आते है,दोनो कुंभ के समिप पहुचे कुंभ क्या था बगौना था ,आकार मे बडा तो वह था ही नही ।छोटे और मध्यम आकार के बीच कही उसकी जगह थी उसे देखकर लगता था पंद्रह-बीस भैसे एक साथ उस मे नहा सकती है।उसके अस्तित्व की रक्षा के लिये रेत भरी सीमेंट की बोरिया उसके चारो ओर पहरेदारी कर रही थी ।मित्र ने कुंभ देखा और तनिक हास्यपुर्ण मुद्रा मे कहा ये है कुंभ?मैने कहा यही है कुंभ तुम्हे पता है इसे पंद्रहलाख रु. से अधिक लागत से बनाया गया है ।उसने फ़ुर्ती से जवाब दिया -इसे देखकर भ्रष्टाचार की बु आ रही है । मैने उसे समझाते हुये कहा बडे शक्की हो यार -ये बताओ ये कुंभ किसके लिये बना है जनता के लिये ना अर्थात यह सरकारी संपत्ती है ना ,अब सरकारी संपत्ती तो आपकी अपनी है ,आप लोगो ने उसमे से अपना हिस्सा ले लिया तो इसमे बुरा मानने जैसी क्या बात ? अब की वह चुप हो गया हम आगे बढ गये सहसा कानो मे एक गीत सुनाई दिया "टुरा नइ जानै रे नइ जानै"।दोनो उसी गीत की ओर लपक लिये देखा उंचे मंच के उपर कुछ लोग उंची कुर्सी मे बैठे थे,उनके नीचे कुछ लोग कुर्सी मे बैठे थे और उनके पिछे कुछ लोग रेत मे खडे थे और गीत का मजा ले रहे थे ।मित्र ने हमेशा की तरह प्रश्न दागा ये थ्री केटिगीरी का क्या मतलब।मैने कहा देखो वो जो सबसे उपर बैठे है वो श्री श्री श्री १००८ सनकनंदन भगवान है।पर ये तो नंगे दिख रहे है-उसने कहा?मैने जवाब दिया-खामोश वे भगवान है।
फ़िर इस तीन-तीन श्री की क्या जरुरत ।मैने कहा-देखो हम जैसे रेत मे खडे नारकिय प्राणी के पास तो एक भी श्री उपलब्ध नही,परंतु कुर्सी मे जमे इन मंत्रियो और अफ़सर के पास एक श्री होता है ,क्योकि वे सबसे बडे है इसिलिये उनके पास तीन श्री है और वे भगवान है ।फ़िर इस १००८ का क्या मतलब?-उसने पुछा।बडा सिधा सा मतलब है कि १००८ दफ़े उनकी भगवान से मीटिंग हो चुकी है।
हमारे बीच ये बाते चल ही रही थी कि अचानक देखा "टुरा नइ जाने"के गीत पर तीन श्री वाले एक साधु जमकर नाचने लगे ।मित्र ने फ़ौरन प्रश्न दागा -अब इसे क्या हुआ?मैने कहा चेतना का विस्तार ।उसने कहा- मतलब।मैने कहा -मतलब के जब कोई सोमरस के सौतेले भाइ गांजा का अदिक सेवन कर लेता है तो चेतना इसी स्थिती मे आ जाती है और उन्हे हर जगह भगवान दिखने लगते है ।अब इन्हे भगवान दिख रहे है चाहे आप भांगडा ,गरबा या कुछ और भी बजाते तब भी ये नाचते ये गाड से उनकी १००९ वी मुलाकत है ।मित्र ने कहा ये तो गंजेडी लगता है । मैने कहा चुप ये भगवान है ,और उसका हाथ पकडकर उसे दुसरी दिशा मे ले आया ।कुछ दुर जाने पर हम लोगो ने देखा ब्युटीफ़ुल भक्तो की भिड के साथ वंडरफ़ुल साधुओ की बारात आ रही है ।कुछ साधुओ ने लंगोट पहना है,कुछ ने वह भी उतार दिया है,किसी ने हनुमान का रुप धरा है गदा हाथ मे लिये है ।सहसा कुछ कोलाहाल सुनाइ दिया पास जाकर देखा दो साधु एक दुसरे की गरदन पकडे है प्राणांत करने के लिये ।मित्र ने कहा अखाडे का प्रदर्शन हो रहा है । मैने कहा नही लडायी हो रही है।क्यो?।मैने कहा ये दो अलग-अलग अखाडे के साधु है,इस बात पर लडायी हो रही है कि पहले किसका अखाडा स्नान करेगा ।ये तीन श्री वाले भगवान अकसर इसी बात पर लडते है कि किसकी कुर्सी याने आसन उंचा होगा,कौन पहले नहायेगा इत्यादि। मित्र ने कहा चलो उन्हे रोकते है वरना व एक-दुसरे को मार डालेंगे।मैने कहा यह भुल कभी ना करना ,वो ठहरे तीन-तीन श्री वाले हम अदने से श्री विहीन लोग उन्हे समझाने के लिये कम से कम एक श्री वाला व्यक्ती तो चाहिये।इधर-उधर नजर दौडायी देखा सामने से एक रौबदार आदमी आ रहा है मैने कहा "काखर होइहै बज्र शरीरा कौन बोहही लंका के बिडा "देखो राजिम कुंभ रुपी लंका का भार उठाने वाले संस्कृती मंत्री आ रहे है इनके पास दो श्री है एक हमेशा अदृश्य रहता है।राजा अग्रसेन जी के रिश्तेदार है ,पिछले बीस दिनो से यहा जमे हुये है ये भी साल मे एक बार ही राजिम मे दर्शन देते है,फ़िर अगले साल तक के लिये अंतर्ध्यान हो जाते है ।उन्होने आते ही दोनो साधुओ से माफ़ी मांगी चमत्कार हुआ और साधु मान गये ।अब देखने को कुछ खास नही था इसिलिये हम आगे निकल गये ।आगे जाकर खबर सुनी कि राजिम कुंभ की यज्ञ वेदी से वेद प्रवीण ,वेद ज्ञाता,वेदांती प्रगट हुये है ।हम भी उनके दर्शनार्थ दौडे सामने उनका प्रवचन चल रहा था ,हम सुन रहे थे सहसा उनके वचन हमे समझ आने बंद हो गये । मित्र ने कहा देखो ये किसी को गाली दे रहा है मैने कहा नही मुर्ख यह गाली नही यही तो अमृत है ।भुल गये आकशवाणी ने क्या कहा था -अमृत की वर्षा होगी ,देखो कैसे अमृत झर रहे है।
मित्र ने कहा यह पाखण्ड है ।मैने कहा घोर पाखण्ड है और इसे अंजाम दे रहे सारे पढे-लिखे अनपढ लोग ।इन्हे इतनी छोटी सी बात समझ मे नही आती कि चित्त निर्मल हो जाने पर तो महावीर की तरह नग्न खडा हुआ जा सकता है परंतु मात्र नंगा हो जाने से तो कोई महावीर नही हो जाता ।
दीपक शर्मा
लूट का बदला लूट: चंदैनी-गोंदा
4 years ago